शनिवार, ११ जुलै, २०२०

2 जुलै

*♻️विज्ञान शिक्षक मित्र समूह♻️*
========================
*💥🌹आजचा दिनविशेष🌹💥*
       
*💥🌸दिनविशेष🌸💥*
            *डग्लस एंजल्बर्ट*

*कंप्युटरच्या माऊसचे संशोधन*

*स्मृतिदिन - २ जुलै २०१३*

डगलस कार्ल एंजेलबर्ट अथवा डगलस कार्ल एंगेल्बर्ट (30 जनवरी 1925 – 2 जुलाई 2013) एक अमेरिकी अभियंता और आविष्कारक थे। उन्हें मुख्यतः संगणक माऊस के आविष्कारक और हाइपरटेक्स्ट, सहयोगी सॉफ्टवेयर और इंटरएक्टिव कंप्यूटिंग के रूप में जाना जाता है।
*पूर्व जीवन*
डग एंजेलबर्ट का जन्म अमेरिका के ओरेगन स्थित पोर्टलैंड में हुआ था। उनके पिता कार्ल लुईस एंगेल्बर्ट एक रेडियो मैकेनिक और मां ग्लेडिस शेर्लोट अमेलिया मुनसन एंगेल्बर्ट गृहणी थीं। उन्होंने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से विद्युत अभियांत्रिकी की पढ़ाई की। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रडार टेक्नीशियन की भूमिका निभाई। उन्होंने नासा की पूर्ववर्ती संस्था नाका में विद्युत अभियंता के तौर पर भी काम किया, लेकिन जल्द ही वह इस नौकरी को छोड़कर डॉक्टरेट की उपाधि के लिए बर्कले स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय चले गए। इंसान के ज्ञान को बढ़ाने में संगणक कैसे मदद कर सकता है, इस बात में अभिरूचि उन्हें स्टैनफोर्ड शोध संस्थान ले आई।

*कैरियर और उपलब्धियाँ*

स्टैनफोर्ड शोध संस्थान में उन्होंने ऑग्मेंटेशन शोध केन्द्र के नाम से अपनी प्रयोगशाला स्थापित की। उनकी प्रयोगशाला ने एआरपीएनेट के विकास में सहयोग किया़, जिसने इंटरनेट का उद्भव हुआ। उन्होंने 1968 में सैन फ्रांसिसको में माउस का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने पहले वीडियो टेलीकांफ्रेंस का प्रदर्शन किया और टेक्स्ट आधारित लिंक के अपने सिद्धान्त की व्याख्या की।1883 में एसआरआई 40,000 अमरीकी डॉलर में इस तकनीक का लाइसेंस एपल को विक्रय किया।

*व्यक्तिगत जीवन*

उनकी प्रथम पत्नी बेलार्ड, जिनकी विवाह के 47 वर्ष पश्चात 1997 में मृत्यु हुई, से चार बच्चे गेरडा, डायना, क्रिस्टीना और नॉर्मन हैं। 26 जनवरी 2008 को उन्होंने "करेन ओ'लियरी एंजेलबर्ट" से पुनर्विवाह किया। 2007 में एंजेलबर्ट अलजाइमर नामक रोग पाया गया था। 2 जुलाई 2013 को उनका गुर्दे की विफलता के कारण निधन हो गया।

*पुरस्कार*

नेशनल मेडल फॉर टेक्नालॉजी, लेमेलसन-एमआईटी पुरस्कार, टर्निंग पुरस्कार (1997), लोवेलास पदक, नोर्बेर्ट वीनर अवार्ड फॉर सोशल एंड प्रोफेशनल रिस्पांसिबिलिटी, कंप्यूटर इतिहास संग्रहालय फैलो अवार्ड.
*========================

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा