शुक्रवार, १ मे, २०२०

💥🌸दिनविशेष🌸💥 *२ मे


*💥🌸दिनविशेष🌸💥*
             *२ मे २०२०*

*विश्व खगोल विज्ञान दिवस*
*अंतरीक्ष विज्ञान दिवस*

विश्व खगोल विज्ञान दिवस ( World Astronomy Day) हर साल मनाया जाने वाला इवेंट है जिसे विश्व भर में बसंत और पतझड़ के मौसम में वर्ष में दो बार मनाया जाता है, इस वर्ष वर्ल्ड एस्ट्रोनॉमी डे 2 मई दिन शनिवार को मनाया जाएगा

एस्ट्रोनॉमी डे कब मनाया जाता है?  When Is World Astronomy Day In Hindi

हर साल वर्ल्ड एस्ट्रोनॉमी डे दो बार बनाई जाता है एक बसंत में तथा दूसरा पतझड़ में, सामान्यतया अप्रैल और अक्टूबर में मनाए जाते हैं

विश्व खगोल विज्ञान दिवस मनाए जाने के पीछे उद्देश्य आम जनता का खगोल विज्ञान (Astronomy) से परिचय करवाना है इसके अंतर्गत सामान्य लोग, शौकिया खगोल शास्त्री,  अंतरिक्ष विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले  लोग मिलते हैं और अंतरिक्ष विज्ञान के रोचक और अनोखे प्रयोग करते हैं.  भारत के और दुनिया भर के स्कूलों में बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए कई तरह के रोचक प्रयोग जैसे टेलीस्कोप से चंद्रमा तारों , ग्रहों को देखना आदि प्रयोग  किए जाते हैं,  इन प्रयोगों को करने से बच्चे रोमांचित हो जाते हैं तथा जो लोग अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानना चाहते हैं वह भी इस प्रकार के  कार्यक्रमों में शामिल होकर जानकारी हासिल करते हैं.



विश्व खगोल विज्ञान दिवस का इतिहास – History Of World Astronomy Day In Hindi

   विश्व खगोल विज्ञान दिवस  (World Astronomy Day) की शुरुआत अमेरिका के कैलिफोर्निया मे 1973  में शुरू हुई.  इसकी शुरुआत एस्टॉनोमिकल एसोसिएशन  आफ नार्थन कैलिफोर्निया ( Astronomical Association Of North California) के अध्यक्ष  Doug Berger ने  की थी, उन्होंने सोचा की अंतरिक्ष विज्ञान (Space Science) में दिलचस्पी रखने वाले  सभी लोग अंतरिक्ष वेधशाला तक सफर करके नहीं जा सकते इसके लिए छोटे-छोटे टेलीस्कोप्स उनके शहर में ही उपलब्ध कराए जाने चाहिए जिससे वह वर्ष में दो बार आकाश का अध्ययन कर सकें इसके लिए उन्होंने शहरों, शॉपिंग मॉल्स गली के कोनो आदि में छोटे-छोटे टेलीस्कोप लगवाए .

उनका यह आइडिया काम कर गया,  लोगों ने वर्ल्ड एस्ट्रोनॉमी डे में काफी दिलचस्पी दिखाई,  पहले जिन लोगों ने टेलीस्कोप से आकाश का अध्ययन नहीं किया था उन्होंने भी इसका उपयोग किया और उनकी दिलचस्पी से बढ़ गई,  अब यह लोग जानना चाहते थे कि ऑब्जर्वेटरी में लगे बड़े बड़े टेलिस्कोप से आकाश किस प्रकार दिखाई देता है इसके लिए उन्होंने सबसे पास स्थित ऑब्जर्वेटरी में जाना शुरू किया इससे जनता की भीड़ एस्ट्रोनॉमी क्लब और एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेट्रीज में आने लगी.

अमेरिका में सफल होने के बाद इस कांसेप्ट को दुनिया के दूसरे देशों में भी अपना लिया गया दुनिया भर में स्कूल, कॉलेज तथा एस्ट्रोनॉमी क्लब  प्रतिवर्ष दो बार एस्ट्रोनॉमी डे  पर कई इवेंट आयोजित करते हैं

एस्ट्रोनॉमी डे पर क्या क्या गतिविधियां इवेंट्स होते हैं
What Events Take Place On World Astronomy Day  In Hindi

एस्ट्रोनॉमी डे इवेंट पर एस्टॉनोमर्स, एस्ट्रोफिजिसिस्ट वैज्ञानिकों को जनता से बात करने के लिए बुलाया जाता है, तरह-तरह के कंपटीशन, गेम्स आयोजित किए जाते हैं एस्ट्रोनॉट्स किस प्रकार का खाना खाते हैं यह आम जनता को दिखाया जाता है, कई तरह के मॉडल्स जनता के सामने प्रस्तुत किए जाते हैं, तथा छोटे छोटे पोर्टेबल टेलीस्कोप्स के द्वारा रात्रि में चंद्रमा, जूपिटर, नेबुला आदि दिखाए जाते हैं,  दिन के समय सुरक्षित तरीके से सूर्य का किस प्रकार अध्ययन किया जाए यह सिखाया जाता है,  स्कूल में टीचर्स एस्ट्रोनॉमी डे पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इस विज्ञान में बच्चों की दिलचस्पी पैदा करने की कोशिश करते हैं.

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा